POOJA SERVICES

DURGA PUJA

दुर्गा पूजा भारत का धार्मिक त्योहार है जो हिन्दू धर्म के लोंगों द्वारा बहुत खुशी के साथ देश भर में मनाया जाता है। दुर्गा पूजा पूरे नौ दिन तक चलती है, लेकिन कुछ लोग इसे पाँच या सात दिनों तक मनाते हैं। लोग माँ दुर्गा देवी की मूर्ति की पूजा षष्टि से शुरू करते हैं जो दशमी पर दुर्गा विसर्जन के साथ खत्म होती है। दुर्गा पूजा को दुर्गा का उत्सव या नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। दुर्गा पूजा का उत्सव भारत के असम, उड़ीसा, बंगाल, झारखंड, मणिपुर और त्रिपुरा में व्यापक रूप से मनाया जाता है। बंगाल के अलावा दुर्गा पूजा भारत के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र आदि राज्यों में नवरात्रि पूजा के नाम से मनाया जाता है। दुर्गा पूजा या नवरात्रि पूजा साल में दो बार चैत्र और आश्विन माह में मनाया जाता है।